फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu pg examination will start from 29 november

एचपीयू- पीजी की परीक्षाएं 10 दिन लेट, अब इस दिन होंगी शुरू

Sun, 05 Nov 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Nov 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
hpu pg examination will start from 29 november

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। पीजी परीक्षाएं 29 नवंबर से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय ने तय परीक्षा शेडयूल को विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। छात्र पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की डेटशीट वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि परीक्षा के पूर्व निर्धारित शेडयूल में बदलाव किया गया है। इसमें परीक्षा दस दिन देरी से करवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी के बावजूद छात्रों के फार्म छंटनी और परीक्षा रोलनंबर भेजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


अन्य विभागों और शाखाओं से पीजी शाखा के लिए स्टाफ लेना पड़ा है। विवि ने एमएससी केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स, बायोटेकभनोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, एमटीए, एमए ग्रामीण विकास, एमए योगा, एमएमसी, एमबीए, एमसीए, एमएफए, पीजीडीसीए, पीजी डिप्लामा डिजास्टर मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास, पीजीडीएमसी, पीजीडीपीएमबीए, पीजी डिप्लोमा इन पापुलेशन स्टडीज, पीजी डिप्लोमा ट्राइबल स्टडीज के साथ ही एमए अर्थशास्त्र, इंग्लिश, हिंदी, इतिहास,  राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन,संस्कृत, समाज शास्त्र, एमए/एमएससी मैथ, एम कॉम जैसे सभी कोर्स की डेटशीट विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाई गई है। 


यूजी की दो परीक्षा तिथियों में किया बदलाव 
विश्वविद्यालय ने इन दिनों चल रही यूजी सेमेस्टर परीक्षाओं में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की दो परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। इसमें 18 नवंबर को तय राजनीति शास्त्र की परीक्षा की तिथि पांच दिसंबर तय की गई है। वहीं इंग्लिश की 30 नवंबर को तय परीक्षा तिथि को बदलकर 2 दिसंबर तय किया है। इससे संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट पर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed