इस दिन से शुरू होंगी पीजी की परीक्षाएं, एचपीयू ने जारी किया शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने पीजी के डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की पीजी के डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं अगले माह से शुरू होंगी।
इसे विवि की आफिशियल वेबसाइट www.hpuniv.nic.in पर उपलब्ध करवाया गया है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं। स्नातकोत्तर स्तर के डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर की रेगुलर और इसके बाद पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर
परीक्षाएं चलेंगी। परीक्षा में प्रदेश भर से करीब 60 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए विवि ने एचपीयू कैंपस सहित प्रदेश के बड़े कॉलेजों में परीक्षार्थियों के आए आवेदन के आधार पर परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।
इसकी सूची जल्द जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए आए परीक्षा फार्म की छंटनी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद रोलनंबर छात्रों को जारी करने और छात्रों के दिए पते पर भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
इन कोर्सों की होंगी परीक्षाएं
पीजी के इन कोर्स में दीन दयाल उपाध्याय थॉट, अडल्ट एजूकेशन, एमए योगा, बीएचएम, बीए एलएलबी (आनर्स), गाइडिंग एंड काउंसलिंग, एलएलबी, एमएससी मैथ, एमए एजूकेशन, एमए बिजनेस इकोनोमिक्स, एमएससी बॉटनी, एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग, एमएससी
ज्योग्राफी, एमए म्यूजिक, सोशल वर्क, एमए समाज शास्त्र, साइकोलॉजी, एमए ट्रांसलेशन, एमएससी बॉटनी जूलॉजी, केमिस्ट्री, ज्योलॉजी, फिजिक्स, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमटीए, एमएससी ग्रामीण विकास, एमएमसी, एमबीए ग्रामीण
विकास, एमबीए, एमसीए, एमएफए, पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स, पीजी डिप्लोमा इन वूमेन स्टडीज, पीजीडीपीएम एंड एल डब्लू और डिप्लोमा इन ट्राइबल स्टडीज, एम कॉम, एमएससी/एमए गणित, एमएस संस्कृत, लोक
प्रशासन, राजनीति शास्त्र, इतिहास, इंग्लिश, हिंदी जैसे कुल 40 से अधिक कोर्स की परीक्षाएं जून के पहले सप्ताह से शुरू होंगी, जो जून अंत तक चलेगी। इसके बाद री-अपीयर परीक्षाएं जुलाई माह में भी जारी रहेंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि परीक्षा शेड्यूल वेबसाइट पर उपलब्ध है। रोलनंबर भेजे जा रहे हैं।