फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU: online portal Open for admission in PG courses

एचपीयू: पीजी में प्रवेश के लिए खुला ऑनलाइन पोर्टल

Sat, 17 Oct 2020 09:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Oct 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
HPU: online portal Open for admission in PG courses
हिमाचल विवि प्रशासन

हिमाचल विवि प्रशासन के पीजी कोर्स में मेरिट के आधार पर सत्र में प्रवेश देने के फैसले के विरोध के बावजूद मेरिट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवश्यक यूजी परीक्षा के प्राप्तांक, ग्रेड / सीजीपीए को अंक में फार्मूला लगाकर बदलकर ऑनलाइन अपलोड करने को पोर्टल खोल दिया है। आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन अपने अंक और ग्रेड, क्वालीफाइंग परीक्षा का मांगा ब्योरा अपने लॉगइन आईडी से अपलोड करना होगा। यूजी अंतिम सेमेस्टर के नतीजे घोषित होने के बाद छात्रों ने अंक, ग्रेड अपलोड करना शुरू भी कर दिया है।

विज्ञापन


विवि के डीएस के निर्देशों के मुताबिक छात्रों को 10वीं, जमा दो कक्षाओं तथा स्नातक में प्राप्त अंक प्रतिशत को अपलोड करना होगा। इन कक्षाओं में प्राप्त सीजीपीए ग्रेड को प्रतिशत में कन्वर्ट कर एडमिशन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। फार्मूले से ही उम्मीदवारों को सीजीपीए ग्रेड को प्रतिशत में कनवर्ट करने होंगे। उम्मीदवार 20 अक्तूबर तक स्नातक कक्षा के अंकों को अपलोड कर सकते हैं। 23 अक्तूबर को विभिन्न कोर्सों में दाखिले को लेकर मैरिट सूची जारी होगी। शेड्यूल के मुताबिक 27 और 28 अक्तूबर को ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। 31 अक्तूबर तक उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर स्तर के कोर्सों में प्रवेश के लिए फीस जमा करवानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed