{"_id":"5f2d49968ebc3e9ff92c3678","slug":"hpu-ma-english-political-science-and-economics-results-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू: एमए अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू: एमए अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र का परिणाम घोषित
Fri, 07 Aug 2020 06:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Aug 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू शिमला ने नवंबर और दिसंबर 2019 में ली स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे घोषित करना शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को विवि ने सोशियोलॉजी, एमए लोक प्रशासन, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, पीजीडीपीएम, एमटीटीएम, बिजनेस इकोनॉमिक्स के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। इसके अलावा विवि ने एमबीए, एमबीए ग्रामीण विकास के नतीजे भी निकाल दिए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि आने वाले सप्ताह में सभी स्नातकोत्तर परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घोषित किए गए नतीजों को विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। जैसे जैसे नतीजे घोषित होंगे। इसकी जानकारी वेबसाइट पर एग्जाम पोर्टल के लिंक के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाती रहेगी। विवि 17 अगस्त से यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं करवा रहा है। इसके बाद पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी संभावित हैं।
विज्ञापन