एमसीए के लिए इस दिन प्रवेश परीक्षा लेगा एचपीयू, शेड्यूल जारी
प्रदेश विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग ने एमसीए और एमटेक (कंप्यूटर साइंस) कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया का शेडयूल जारी कर दिया है। एमसीए की प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही कंप्यूटर साइंस विभाग और क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला में एमसीए पाठ्यक्रम और विवि से संबद्ध संस्थानों में सीटें भरी
जानी हैं। विभाग 31 मई को एमसीए की प्रवेश परीक्षा करवाएगा। एमटेक कंप्यूटर साइंस की प्रवेश परीक्षा 18 जून को होगी। आवेदन फॉर्म जमा करवाने की तिथि भी घोषित कर दी है। एमसीए के लिए दो अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। एक मई तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे।
एमटेक कंप्यूटर साइंस के लिए दो मई से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। दो जून तक आवेदन की अंतिम तारीख है। विभागाध्यक्ष प्रो. किशोरी लाल ने बताया कि एमसीए के लिए प्रवेश कार्ड 22 मई और एमटेक के प्रवेश कार्ड सात जून को डाउनलोड किए जा सकेंगे।
कंप्यूटर साइंस विभाग में हैं एमसीए 120, एमटेक की 20 सीटें
विस्तृत जानकारी विवि की वोबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही विवि में चल रहे पाठ्यक्रमों और संबद्ध संस्थानों में चल रहे दोनो पाठ्यक्रमों की सीटें भरी जानी हैं।
प्रदेश विवि के कंप्यूटर साइंस विभाग में एमसी पाठ्यक्रम की कुल 120 सीटें हैं। इनमें तीस सब्सिडाइज्ड और 90 नॉन सब्सिडाइज्ड, दो एकल बेटी के लिए आरक्षित हैं।
एमटेक कंप्यूटर साइंस में 20 सीटें हैं। इनमें 18 सेल्फ फाइनांसिंग, जबकि दो सीटें एकल बेटी के लिए आरक्षित हैं। एमटेक में पांच सीटें नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रायोजित श्रेणी के तहत आरक्षित हैं।