पीजी में प्रवेश परीक्षा के लिए शेड्यूल तय, ऐसे करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह 30 मई तक चलेंगी।पीजी डिग्री कोर्स के परीक्षा परिणाम 20 जून को घोषित किए जाएंगे। एक जुलाई से छह जुलाई तक साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 13 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
विवि की वेबसाइट पर अकादमिक शेड्यूल
नए प्रवेश पाने वाले छात्रों के पहले सेमेस्टर की कक्षाएं 10 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। जबकि तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की कक्षाएं एक जुलाई से ही शुरू होंगी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय की ओर से जारी किए गए इस अकादमिक शेड्यूल के मुताबिक एमफिल डिग्री और एलएलएम, डिप्लोमा इन आर्गेनाइजेशनल साइकोलॉजी, एनवायरमेंट साइकोलॉजी , क्लीनिकल साइकोलॉजी और एडवांस डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग, जीआईएस में प्रवेश को अगस्त माह में आवेदन किया जा सकेगा।
इसके लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। एमफिल और एलएलएम और अन्य डिप्लोमा कोर्स की 23 और 24 सितंबर तक प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश के लिए जारी किए गए अकादमिक शेड्यूल को विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। इसके साथ ही हर कोर्स में प्रवेश से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोस्पेक्टस भी साइट पर उपलब्ध करवाया है।
कब होगी किस विषय की प्रवेश परीक्षा
कोर्स प्रवेश परीक्षा की तिथि
एमएससी केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथ 20 मई 2019
एमएससी फिजिक्स, बॉटनी, एमकॉम, एमए राजनीति शास्त्र 21 मई 2019
एलएलबी, एमएससी भूगोल, एमए हिंदी 22 मई 2019
एमए अर्थशास्त्र, एमए इतिहास, एमए अंग्रेजी 23 मई 2019
एमए योग, एमएड, एमए समाज शास्त्र 24 मई 2019
एमए शारीरिक शिक्षा, मास्टर फिजिकल एजूकेशन 25 से 27 मई
पीजीडीएमसी, एमए संस्कृत 27 मई 2019
एमए ग्रामीण विकास, एमए लोक प्रशासन, एमएमसी 28 मई 2019
एमए सोशल वर्क एमए सायकोलॉजी, एमए विजुअल आर्ट, म्यूजिक 29 मई 2019
एमएबीई 23 और 24 मई 2019