फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu issued revised schedule of graduation semester examination

आपत्तियों के बाद स्नातक सेमेस्टर परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी

Wed, 04 Apr 2018 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 04 Apr 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
hpu issued revised schedule of graduation semester examination

स्नातक परीक्षाओं को लेकर विवि प्रशासन ने अंतिम शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाएं ग्यारह अप्रैल से शुरू होंगी। इसके तहत स्नातक डिग्री के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन


पहले जारी संभावित शेडयूल को लेकर 31 मार्च तक आपत्तियां ली गई थीं। इसके बाद शेड्यूल में संशोधन के साथ परीक्षा तिथियों की अंतिम सारिणी जारी कर दी गई है।परीक्षा की सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन


छात्र संबंधित कोर्स का परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। रूसा सीबीसीएस के तहत दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए वेबसाइट पर बीसीए, बीबीए का परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही बीए, बी कॉम, बीएससी दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर ओल्ड बैच, बीएबीएससी और बी कॉम दूसरे और चौथे सेमेस्टर के नए बैच के लिए अलग से परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया है। 

प्राचार्य से वेरिफिकेशन होते ही मिलेंगे रोलनंबर 

hpu issued revised schedule of graduation semester examination

इसके अलावा बीपीई के दूसरे और चौथे, शास्त्री कोर्स के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर का परीक्षा शेड्यूल भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि यह शेड्यूल अंतिम है।

इसके बाद इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। परीक्षा शेड्यूल में आपत्तियां दर्ज करवाने को 31 मार्च तक समय सीमा बढ़ाई गई थी, ताकि किसी भी छात्र को किसी परीक्षा को देने में कोई परेशानी पेश न आए। उन्होंने बताया कि ग्यारह अप्रैल से शुरू होने परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यूजी डिग्री कोर्स की परीक्षा देने वाले करीब एक लाख बीस हजार छात्र-छात्राओं के लिए 141 और शास्त्री कोर्स के लिए 19 परीक्षा केंद्र प्रदेश भर में स्थापित किए गए हैं। www.hpuniv.nic.in वेबसाइट पर परीक्षा शेड्यूल उपलब्ध करवाया गया है। 

डेटशीट जारी होने के बाद जैसे-जैसे कॉलेज प्राचार्य से छात्रों के परीक्षा फार्म वेरिफाई होंगे, उसके साथ ही छात्रों को वेबसाइट पर अपना लॉगइन कर परीक्षा रोलनंबर उपलब्ध होते रहेंगे। इसे छात्र को डाउनलोड कर परीक्षा वाले दिन लेकर आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed