नीट की हिमाचल मेरिट में ओजस्विनी प्रथम, यहां देखिए टॉपरों की सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल एलिजीविलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) यूजी-2018 में प्राप्त अंकों के आधार पर हिमाचल विश्वविद्यालय ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। सर्वाधिक 611 अंकों के साथ सोलन की ओजस्विनी बाली टॉपर बनी हैं।
उर्विश शर्मा ने 605 अंक लेकर दूसरा और जाह्नवी ने 601 अंकों के साथ तीसरा रैंक हासिल किया है। एससी वर्ग में दिव्यांश ने 552, एसटी में कर्मा कलसंग देत्तर ने 596 और ओबीसी में अंकित धीमान ने 531 अंकों के साथ अपनी-अपनी श्रेणी में पहला रैंक पाया है।
एचपीयू ने हिमाचल के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा में लिए अंकों के आधार पर सोमवार को स्टेट मेरिट जारी कर दी है। इसी आधार पर एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए 29 जून से 5 जुलाई तक एचपीयू के सभागार में काउंसलिंग होगी।
मेरिट सूची में इनका नाम भी शामिल
इस बार नीट में सामान्य वर्ग में न्यूनतम 119, ओबीसी, एससी व एसटी श्रेणी में 107 अंक लेने वालों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। नीट की हिमाचल मेरिट में देवांश शर्मा ने 601 अंक लेकर चौथा, आदिति रत्न ने 600 अंकों के साथ पांचवां, कनिष्का सिंह ने 597 अंक लेकर छठा रैंक हासिल किया है।
प्रदेश की ओवरऑल रैंकिंग में कर्मा कलसंग देत्तर ने 596 अंक लेकर सातवां स्थान हासिल किया है। हमजा इमरान ने 585 अंक लेकर समान्य वर्ग की मेरिट में आठवां, अमन शर्मा ने 584 अंकों के साथ नौवां और गौरव शर्मा ने 583 अंक लेकर दसवां रैंक पाया।
ईशा ठाकुर (581) को 11वां, आकृति शर्मा (572) को 12वां, कुनाल चौहान (572 ) को 13वां, भूमिका अरोड़ा (571) को 14वां और रिजुल शर्मा (569) को स्टेट मेरिट में 15वां रैक मिला है।