एचपीयू ने एमफिल और एलएलएम के लिए 31 अगस्त तक मांगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू शिमला ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए एमफिल और एलएलएम में प्रवेश ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि तय की गई है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही एमफिल और एलएलएम में प्रवेश दिया जाएगा।
बायो-टेक्नोलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, शिक्षा, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गणित, परफॉर्मिंग आर्ट्स, शारीरिक शिक्षा, फिजिक्स, राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन ग्रामीण विकास, समाज शास्त्र, संस्कृत, जियोलॉजी, योगा में प्रवेश के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विवि ने कुछ पीजी कोर्स में मेरिट आधार पर प्रवेश देने के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए है। इनमे पीजी डिप्लोमा इन क्लीनिकल साइकोलॉजी, एनवायमेंटल साइकोलॉजी, और ऑरगेनाइजेशनल साइकोलॉजी कोर्स में सत्र 2020-21 के लिए मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा।
एक हफ्ते में स्कूलों में भेजे जाएंगे मूल प्रमाणपत्र
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने बताया कि मार्च 2020 में संचालित नियमित जमा दो और दसवीं कक्षा के परीक्षार्थियों के मूल प्रमाण पत्र सभी स्कूलों में एक सप्ताह के भीतर पहुंचा दिए जाएंगे।
यदि किसी परीक्षार्थी को अपना मूल प्रमाण पत्र शीघ्र चाहिए तो वे संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल/मुख्य अध्यापक से अथॉरिटी लेटर तथा अपना पहचान पत्र दिखाकर बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर प्राप्त कर सकता है।