फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU gets A Grade in NAAC Grading

एचपीयू ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार मिला ए ग्रेड

Sun, 06 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 06 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
HPU gets A Grade in NAAC Grading
एचपीयू शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दोहरी छलांग लगाकर इतिहास रच दिया है। यूजीसी की नैक ग्रेडिंग में पहली बार एचपीयू ने ए ग्रेड हासिल किया है। प्रदेश विवि बी से सीधे ए ग्रेड में पहुंच गया है। शनिवार को यूजीसी नैक स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया है। नैक की वेबसाइट में भी एचपीयू को ए ग्रेड लिस्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एचपीयू में छात्र हिंसा के बीच तीन से छह अक्तूबर तक नेक टीम के दौरे की रिपोर्ट के आधार पर विवि को यह ग्रेड मिला है। विश्वविद्यालय ने एक साथ दो ग्रेड बी प्लस और बी प्लस-प्लस का जंप लगाकर 3.21 सीजीपीए अंक प्राप्त कर ए ग्रेड हासिल किया। वर्तमान में हिमाचल विवि का ग्रेड ग्रेड बी था। 
विज्ञापन


एचपीयू ने 1970 में अस्तित्व में आने के बाद पहली बाद एक साथ दो ग्रेड की छलांग लगाई है। इस उपलब्धि से जहां विवि रुतबा बढ़ा है, वहीं अब एचपीयू की डिग्री की वैल्यू बढ़ेगी और प्लेसमेंट के लिए भी नामी कंपनियां यहां आएंगी। यूजीसी से मिलने वाली ग्रांट और अन्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोटेंशियल एक्सीलेंस के लिए पात्रता

HPU gets A Grade in NAAC Grading

यूजीसी से विकास के लिए 5 साल में मिलने वाली रूटीन ग्रांट 8.50 करोड़ से दोगुनी हो जाएगी। अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अब आसानी से फंडिंग होगी। मौजूदा समय में विवि के पास 34 के करीब विभाग और सैकड़ों सरकारी-निजी कॉलेज संबद्ध हैं। 

ए ग्रेड मिलने से यूजीसी की यूनिवर्सिटी विद पोटेंशियल एक्सीलेंस के लिए भी एचपीयू पात्र होगा। विवि अब इसके लिए आवेदन कर सकेगा। इसके तहत विवि को सीधे एक करोड़ का अनुदान मिल सकता है। 

वर्ष 2009 में गिरा था विवि का ग्रेड 
2003 में विवि बी प्लस ग्रेड था। 2009 में हुई नेक की ग्रेडिंग के दौरान बढ़ने के बजाय ग्रेड गिर गया था। विवि बी प्लस से बी पर पहुंच गया था। अब बी से सीधे दो पायदान की छलांग लगाकर ए ग्रेड पा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed