फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Fresh Violence investigation by committee

ब्वायज हॉस्टलों में 8 नए वार्डन तैनात, जांच के लिए मांगा और समय

Sun, 16 Oct 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Oct 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
HPU Fresh Violence investigation by committee

एचपीयू प्रशासन ने छात्रावासों की सुरक्षा के मद्देनजर नए फार्मूले के तहत वार्डनों की तैनाती कर दी है। फिलहाल इसकी शुरुआत ब्वॉयज हॉस्टल से से की गई है। सौ छात्रों पर एक वार्डन के अनुपात में आठ नए शिक्षकों को वार्डन की जिम्मेदारी शनिवार को सौंपी

विज्ञापन


गई। नए चीफ वार्डन प्रो. हरि मोहन शर्मा ने सभी वार्डन की बैठक कर नए वार्डन की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल नई व्यवस्था के तहत पुराने चार वार्डन को हटाकर ये नए वार्डन तैनात किए हैं। 
विज्ञापन


साथ ही एक अक्तूबर को छात्रावास में छात्र गुटों के बीच हुई हिंसा मामले की जांच को  बनाई कमेटी ने वीसी से जांच के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। जांच कमेटी की अध्यक्षता अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा की गैर मौजूदगी में अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से यह मांग उठाई गई है। इसमें कमेटी ने कुलपति से कहा है कि पुलिस में नामजद नामों में छात्रों का पता आदि स्पष्ट नहीं हो पा रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


है, इसलिए कमेटी ने इस जांच को निष्पक्षता से पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मांगने के साथ ही हिंसा मामले की शिकायत करने वाले छात्रों के बयान दर्ज करने की जरूरत बताई है। सूत्रों की मानें तो ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड्स के बयान में भी छात्रों की पहचान नहीं हो पा रही है। हिंसा में किसी निर्दोष छात्र पर कार्रवाई न हो, इसके लिए और समय मांगा गया है। 

इन्हें सौंपी गई है छात्रावास वार्डन की जिम्मेदारी 
विश्वविद्यालय के चीफ वार्डन ने शनिवार को ब्वॉयज हास्टल में आठ नए वार्डन तैनात किए हैं। शहीद भगत सिंह छात्रावास में डा. भवानी सिंह, डा. अभिषेक नेगी, डा. सुरेंद्र कुमार शर्मा को वार्डन लगाया गया है। छात्रावास में 210 के करीब छात्र रह रहे हैं। वहीं करीब

168 छात्रों की क्षमता वाले टैगोर छात्रावास में डा. रणधीर रांटा और विकास। करीब 100 छात्रों वाले श्रीखंड छात्रावास में ललित ढढवाल को और 148 के करीब छात्रों की क्षमता वाले डा. वाईएस परमार ब्वॉयज छात्रावास में  डा. विनय शर्मा देव राज को वार्डन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी नए बनाए गए वार्डन हाल ही में विवि सहायक आचार्य के पद पर तैनात किए गए हैं। 


20 से अधिक वार्डन करेंगे देखरेख
विश्वविद्यालय के 15 छात्रावासों में से चार लड़कों के हैं। जबकि 11 लड़कियों के। लड़कियों के छात्रावासों में वर्तमान में नौ वार्डन तैनात हैं, वहीं आठ अब ब्वॉयज छात्रावासों में तैनात कर दिए गए हैं। विवि में दो एडिशनल चीफ वार्डन हैं। इन सब पर चीफ वार्डन भी हैं। कुल मिलाकर बीस से अधिक वार्डन की फौज विवि छात्रावासों की देखरेख करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed