एचपीयू ने दस्तावेज अपलोड करने के लिए 24 अक्तूबर तक बढ़ाई तिथि, 21 को नर्सिंग परीक्षा
एचपीयू ने पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में नए सत्र में प्रवेश लेने को आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को स्ननातक डिग्री, 12वीं कक्षा के रिजल्ट अपलोड करने के लिए समय सीमा बढ़ाकर 24 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इससे प्रदेश भर के हजारों विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने को चार दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की गई है।
22 परीक्षा केंद्रों में होगी नर्सिंग परीक्षा
विवि बुधवार को बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा करवाएगा। यह परीक्षा प्रदेश भर में स्थापित किए गए 22 केंद्रों में होगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षा के लिए एसओपी के मुताबिक इंतजाम किए गए है। परीक्षा सुबह 11 बजे से एक बजे तक होगी।
स्नातक डिग्री के पूरे परिणाम नहीं हुए घोषित
विश्वविदद्यालय ने भले ही पीजी में प्रवेश को अपने पिछले यूजी के रिजल्ट को अपलोड करने की समय अवधि बढ़ाई है, मगर अभी यूजी छात्रों के पूरे परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुए है। छात्र संगठन परीक्षा नियंत्रक के समक्ष इस समस्या को पहले ही उठा चुके है। एसएफआई इकाई अध्यक्ष रविंद्र चंदेल ने कहा कि यूजी अंतिम सेमेस्टर के सभी परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं।
वहीं अंतिम सेमेस्टर के जिनके परिणाम निकले है। इनमें सैकड़ों छात्र ऐसे है, जिन्होंने दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दी थी , मगर उनके परिणाम विवि घोषित नहीं कर पाया है। ऐसे छात्र कैसे पीजी कोर्स के लिए आवश्यक अपना पूरा रिजल्ट अपलोड कर पाएंगे। षित करने की मांग की है।