{"_id":"61290c5d8b596317d66d8198","slug":"hpu-extended-the-application-date-for-admission-to-merit-based-courses-till-september-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने मेरिट आधारित कोर्स में प्रवेश के लिए छह सितंबर तक बढ़ाई आवेदन तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू ने मेरिट आधारित कोर्स में प्रवेश के लिए छह सितंबर तक बढ़ाई आवेदन तिथि
Fri, 27 Aug 2021 09:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Aug 2021 09:31 PM IST
सार
कोर्स में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए विद्यार्थी छह सितंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संदर्भ मे विवि की वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विवि ने मेरिट आधारित प्रवेश वाले कोर्स बीएचएम, एफवाईआसीटीटीएम, एमएबीई एंड ट्रांसलेशन और पीजी कोर्स में प्रवेश को आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। इन कोर्स में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए विद्यार्थी छह सितंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संदर्भ मे विवि की वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
एचपीयू ने घोषित किया एलएलबी, एमए इतिहास, संस्कृत का परिणाम
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवंबर 2020 में प्रस्तावित और कोरोना महामारी के कारण मार्च 2021 में आयोजित की गई एलएलबी, एमए इतिहास और संस्कृत की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसे विद्यार्थी विवि की वेबसाइट और पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर सिस्टम के परीक्षा शेडयूल में किया आंशिक बदलाव
विवि की इन दिनों चल रही स्नातक डिग्री कोर्स के पुराने सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक बदलाव किया गया है। परीक्षा तिथियों के क्लैश होने की समस्या को देखते हुए विवि ने यह बदलाव किया है । विद्यार्थी परीक्षा शेड्यूल को विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन