हजारों विद्यार्थियों को राहत, कॉलेजों में बढ़ी प्रवेश की तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में प्रवेश से वंचित रह गए प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। कॉलेजों में प्रवेश की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब 21 जुलाई तक कॉलेजों में छात्र दाखिला ले सकेंगे।
जमा दो में कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। कंपार्टमेंट का परिणाम आने के बाद विवि ने प्रवेश की तिथि को बढ़ाया है। कॉलेजों में तीस जून को दाखिले समाप्त हो चुके हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान बताया कि प्रवेश की तिथि बढ़ जाने के बाद अब जमा दो की परीक्षा में पास हुए विद्यार्थी कॉलेजों में यूजी डिग्री ईयर सिस्टम में प्रवेश ले सकेंगे। ये फैसला विशेषकर उन्हीं छात्रों के लिए लिया गया है।
इन विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा
ऐसे छात्र जो किसी वजह से यूजी डिग्री में प्रवेश नहीं ले पाए है, वे भी इस तय तिथि से पूर्व कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे। प्रदेश भर के ऐसे हजारों छात्र-छात्राएं है, जो जमा दो में कंपार्टमेंट आने और उसके लिए हुई परीक्षा का परिणाम न आने के कारण प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं।
हालांकि, प्रदेश के अधिकतर कॉलेजों में सभी सभी संकायों में सीटें भर चुकी हैं। अब कंपार्टमेंट परीक्षा में पास हुए छात्रों को भले ही अपनी मर्जी के संकाय में प्रवेश न मिले, मगर अधिकतर कॉलेजों में
कला संकाय में उपलब्ध सीटों पर छात्र छात्राओं को प्रवेश मिल सकेगा। उन्हें कला संकाय में उपलब्ध विषय विशेष की सीटों को देखते हुए ही सब्जेक्ट कांबिनेशन लेने पड़ सकते हैं।
राजधानी के कॉलेजों में सीटें फुल
प्रदेश के एक मात्र सेंटर आफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकाय की तय सीटें पहले ही भर चुकी हैं। इसलिए वहां प्रवेश नहीं मिल पाएगा।
आरकेएमवी में विज्ञान संकाय में कुछ सीटें हैं, वहीं कला संकाय में प्रवेश लेने वालों को उपलब्ध विषयों में से सब्जेक्ट कांबिनेशन लेने होंगे। राजीव गांधी महाविद्यालय में भी कला संकाय में ही सीटें उपलब्ध होंगी।
यहां कुछ ऐसे छात्र भी हैं, जिन्हें प्रवेश मिल चुका है, चालान कट चुका है। ऐसे छात्रों को भी कॉलेज प्रशासन फीस जमा करवाने को पहले प्राथमिकता देगा। उसके बाद ही शेष बची सीटों पर प्रवेश मिलेगा।