फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU entrance exam for BAMS and BHMS

HPU ही करवाएगा BAMS और BHMS की प्रवेश परीक्षा

Wed, 07 Jun 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Jun 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
HPU entrance exam for BAMS and BHMS

प्रदेश के आयुर्वेद और होम्योपैथी स्नातक डिग्री कोर्स में इस बार एनईईटी परीक्षा के आधार पर प्रवेश नहीं होगा। पहले की तरह प्रदेश विश्वविद्यालय ही इन दोनों कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से प्रदेश सरकार को इन कोर्सों में प्रवेश के लिए परीक्षा लेने को कहा गया है।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ही सरकारी और निजी कॉलेजों की सीटें भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए आवेदन और परीक्षा की तिथि जल्द तय कर दी जाएगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने माना कि अतिरिक्त मुख्य सचिव आयुर्वेद की ओर से विवि को प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के आदेश आए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला की 60, निजी शिवा आयुर्वेदिक कॉलेज की 60 और  सोलन स्थित होम्योपैथी कॉलेज की 75 सीटों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की जानी है। जानकारी के मुताबिक एचपीयू की प्रवेश परीक्षा शाखा जल्द इस परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें बीस जून तक छात्रों से आवेदन मंगवाए जाएंगे। बीस अगस्त को प्रवेश परीक्षा की तिथि तय की जाएगी। एक सितंबर तक एचपीयू को इन दोनों कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया को हर हाल में पूरा करने की समयसीमा रहेगी। एक सितंबर से दोनों कोर्स की कक्षाएं शुरू होंगी। इस परीक्षा के लिए जमा दो में सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी और आरक्षित एससी, एसटी वर्ग के लिए 45 फीसदी अंक वाले छात्र पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed