{"_id":"5943e3564f1c1b483d8b4ae7","slug":"hpu-declared-ug-6th-sem-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने घोषित किया यूजी के छठे सेमेस्टर का परिणाम ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू ने घोषित किया यूजी के छठे सेमेस्टर का परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी के छठे सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार एचपीयू ने महज 21 दिनों में छात्र हितों को देखते हुए परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
रूसा सीबीसीएस के तहत मई माह में संपन्न हुई यूजी छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के घोषित नतीजों में विवि ने कुल करीब 35000 छात्रों में 95 फीसदी छात्रों का नतीजा घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
शेष 5 फीसदी परिणाम अगले पांच दिनों के भीतर घोषित करने का दावा किया है। घोषित नतीजों को छात्र रूसा की छात्रों के लिए बनाई गई वेबसाइट पर अपने लागइन के माध्यम से देख सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं कॉलेज प्राचार्य पूरे कॉलेज गजट को अपने दिए गए लॉगइन से चेक कर सकते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने माना कि जुलाई माह में एचपीयू और बाहरी प्रदेशों के विश्वविद्यालयों में होने वाली पीजी कक्षाओं की काउंसलिंग में अब छात्र अपीयर हो सकेंगे।