{"_id":"605625fc8ebc3ec79e7bb9c8","slug":"hpu-declared-tourism-and-phd-psychology-entrance-exam-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने घोषित किया टूरिज्म और पीएचडी मनोविज्ञान प्रवेश परीक्षा परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू ने घोषित किया टूरिज्म और पीएचडी मनोविज्ञान प्रवेश परीक्षा परिणाम
Sat, 20 Mar 2021 10:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विवि
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विवि ने पीएचडी के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा टूरिज्म, मनोविज्ञान, भूगोल, रसायन विज्ञान व मैनेजमेंट का रिजल्ट घोषित किया है। परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। वहीं, प्रदेश विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में एमफिल में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग के बाद अब रिजनल सेंटर धर्मशाला में एमफिल कोर्स के लिए 25 को काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विवि की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक रिजनल सेंटर धर्मशाला, खनियारा में एमफिल मैथ, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, हिंदी की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 25 मार्च को काउंसलिंग होगी। एमफिल की प्रवेश परीक्षा में अपीयर और उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। उन्हें तय तिथि को अपने सभी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे। काउंसलिंग कैंपस में सुबह दस बजे शुरू होगी।
विज्ञापन