फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu declared result of bsc nursing and post basic nursing course result

एचपीयू ने घोषित किया बीएससी नर्सिंग समेत इस कोर्स का परिणाम

Thu, 05 Sep 2019 07:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Sep 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
hpu declared result of bsc nursing and post basic nursing course result
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि से संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों में सत्र 2019-20 में बीएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।

विज्ञापन


दोनों कोर्स में प्रवेश को काउंसलिंग का शेडयूल नौ सितंबर तक जारी होगा। प्रवेश परीक्षा के आधार पर जल्द मेरिट सूची भी जारी कर दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया संचालित कर रही विवि की परीक्षा विंग की प्रवेश परीक्षा शाखा ने परिणाम घोषित करने बाद मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसमें भी सरकार और विवि की ओर से तैयार आरक्षण रोस्टर लागू किया जाना है। इसमें पहली बार आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भी सीटें आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि पोस्ट बेसिक और बीएससी नर्सिंग की इसी प्रवेश प्रक्रिया के तहत विवि से संबद्ध पोस्ट बेसिक के एक सरकारी, 14 निजी, बीएससी नर्सिंग के दो सरकारी और करीब 35 निजी नर्सिंग संस्थानों की सीटें भरी जाएंगी।

खाली सीटों के लिए मॉपअप राउंड काउंसलिंग

प्रवेश परीक्षा देने वाली अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर परीक्षा का परिणाम देख सकती है।  प्रदेश विवि से संबद्ध निजी और सरकारी आयुर्वेदिक और होम्योपैथी कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए शुक्रवार को विवि सभागार में काउंसलिंग का मॉपअप राउंड होगा। यह आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला के प्रधानाचार्य डॉ. नरेश शर्मा की अध्यक्षता में गठित काउंसलिंग व प्रवेश कमेटी की निगरानी में होगा।

दो काउंसलिंग के राउंड पूरे होने के बाद भी सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में सामान्य श्रेणी की दो, अनुसूचित जाति की दो, ओबीसी की एक सीट भी भरी जानी है। निजी कॉलेजों की करीब 45 बीएएमसी और 41 होम्योपैथी की सीटें जो खाली रही है, वे भी भरी जानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed