{"_id":"595bd60c4f1c1bf9138b4568","slug":"hpu-declared-llb-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 12 से होगी काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एलएलबी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 12 से होगी काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एलएलबी तीन वर्षीय डिग्री कोर्स की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। एचपीयू के विधि विभाग की 210 और धर्मशाला रीजनल सेंटर की एलएलबी की 60 सीटों के लिए यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा 17 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब एक हजार छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें 17 जून को 657 छात्र परीक्षा में अपीयर हुए।
विज्ञापन
इन सभी का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बारह जुलाई से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में पीजी सेंटर के विधि विभाग की 210 सीटों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. कंवलजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसे बुधवार तक विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्र इसे प्रवेश को अलग से बनाई गई वेबसाइट में अपना लागइन के माध्यम से भी जान सकते है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला रीजनल सेंटर में विधि के तीन वर्षीय कोर्स की 60 सीटों के लिए रीजनल सेंटर अलग से काउंसलिंग की प्रक्रिया चलाएगा। छात्र आवेदन के समय ही दोनों केंद्रों के लिए अलग से आप्शन भरते हैं, उसी के मुताबिक धर्मशाला सेंटर के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन