फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu declared date for form submission of pg semester examination

पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की तिथि तय

Wed, 13 Sep 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Updated Wed, 13 Sep 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
hpu declared date for form submission of pg semester examination
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 नवंबर से शुरू होने वाली सेमेस्टर अंत परीक्षाओं के लिए 29 सितंबर तक परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि तय की है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स, एलएलबी/एमटीए/एफवाईआईसीएटीए, बीएचएम प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर की रेगुलर, दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षा, जिसमें बीए एलएलबी ऑनर्स के पहले से दसवें सेमेस्टर और रि-अपीयर और बीटीए (एफवाईआईसीटी) पुराने सिस्टम के तहत होने वाली इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म तय तिथि से पूर्व भरने होंगे। परीक्षा फॉर्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। अंतिम तारीख के बाद छात्रों को तय दरों के मुताबिक लेट फीस देनी होगी।
विज्ञापन

पंजाबी में 986 और उर्दू में 195 अभ्यर्थी देंगे टेट

hpu declared date for form submission of pg semester examination
स्कूल शिक्षा बोर्ड 17 सितंबर को पंजाबी और उर्दू टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) लेगा। पंजाबी के लिए प्रदेश भर में पांच और उर्दू के लिए चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। रविवार को सुबह के सत्र में दस से साढे़ 12 बजे तक आयोजित पंजाबी टेट के लिए 986 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए गए हैं, जबकि सायंकालीन सत्र में दो से साढे़ चार बजे तक होने वाले उर्दू टेट के लिए 195 परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि पंजाबी टेट के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) धर्मशाला, छात्रा धर्मशाला, रावमापा (छात्रा) मंडी, रावमापा (छात्र) सोलन और डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उर्दू टेट के लिए रावमापा (छात्र) धर्मशाला, रावमापा (छात्रा) मंडी, रावमापा (छात्र) सोलन और डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed