फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu declared admission date for professional courses

विवि से प्रोफेशनल कोर्स के लिए ये होगी आवेदन तिथि, अगस्त से बैठेगा नया बैच

Thu, 18 Jan 2018 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 18 Jan 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
hpu declared admission date for professional courses

प्रोफेशनल कोर्स करवाने वाले एचपीयू के संस्थानों में आवेदन के लिए तिथियां तय हो गई हैं। प्रोफेशनल कोर्स करवाने वाले एचपीयू के संस्थानों में मार्च और अप्रैल में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, यूआईआईटी और कंप्यूटर साइंस विभाग अपने स्तर पर प्रोस्पेक्टस तैयार करेंगे। प्रवेश के लिए आवेदन के साथ प्रवेश परीक्षा, परिणाम, जीडी इंटरव्यू और प्रवेश की अंतिम सूची जारी करेंगे।
विज्ञापन


इन प्रोफेशनल कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया एमए कोर्स के साथ ही पूरी की जाएगी। एक अगस्त से नए बैच की कक्षाएं शुरू होंगी। यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. श्यामलाल कौशल ने बताया कि एक अप्रैल से बिजनेस स्कूल की 120
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों और रीजनल सेंटर धर्मशाला की 50 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जुलाई में प्रवेश परीक्षा और परिणाम घोषित होने के बाद जुलाई में जीडी इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अगस्त में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 

बीटेक आईटी के लिए इस माह में प्रवेश प्रक्रिया

hpu declared admission date for professional courses

यूआईआईटी विभाग के निदेशक प्रो. मनु सूद ने कहा कि बीटेक आईटी और बीटेक कंप्यूटर साइंस की 66-66 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया मार्च में शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जमा दो के परिणाम के आधार पर मई माह के दूसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा होगी।

अगस्त से कक्षाएं शुरू हाेंगी। शेडयूल को अंतिम रूप देने को जल्द बैठक बुलाई जा रही है। कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. किशोरी लाल ने कहा कि एमसीए की 122 और एमटेक की तय सीटों के लिए अप्रैल में प्रोस्पेक्टस जारी किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 

वोकेशनल स्टडीज कोर्स को भी अप्रैल में आवेदन 
विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज के मास्टर इन टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन की 40, पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स इन टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन की 35 और होटल मैनेजमेंट कोर्स की 20 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होगी। निदेशक प्रो. चंद्र मोहन परशीरा ने बताया एमटीए पीजी कोर्स और पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में जमा दो के बाद आवेदन करने वाले छात्रों की प्रवेश परीक्षा मई में होती है। इसके बाद जीडी और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरा कर जुलाई अंत तक कक्षाएं शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed