एचपीयू ने घोषित किया बीएड चौथे सेमेस्टर का परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया है। इसमें करीब छह हजार प्रशिक्षु अपीयर हुए थे। परिणाम एचपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया है।
छात्र लॉगइन से भी परिणाम देख और अंक तालिका को डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद अधर में लटकी एमएड की प्रवेश प्रक्रिया अब आगे बढ़ सकती है।
विश्वविद्यालय ने बीबीए, बीसीए और बीटीए कोर्स की अंक विभाजन के नियमों के तय न हो पाने के कारण नवंबर 2017 से लेकर लंबित परीक्षा परिणाम को भी घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि छात्र परिणाम वेबसाइट पर देख सकते हैं।
सैकड़ों छात्रों को नहीं मिली यूजी छठे सेमेस्टर की डीएमसी
विवि से यूजी कोर्स पूरा करने पीजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले सैकड़ों छात्र अभी भी डिटेल मार्क्सशीट के लिए कॉलेज और विवि के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें यह डीएमसी विभागों में जमा करवाने हैं।
छात्रों की शिकायत है कि कॉलेजों में जाने पर उन्हें बताया जा रहा है कि अभी डीएमसी विवि से नहीं पहुंची है। विश्वविद्यालय का पक्ष है कि यहां से सभी डीएमसी भेज दी गई हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी का कहना है कि जिनके परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, उनकी डीएमसी संबंधित कॉलेजों को भेज दी गई है। जिन छात्रों के परिणाम किन्हीं कारणों से घोषित नहीं हो पाए हैं, सिर्फ उनकी डीएमसी अभी तक नहीं भेजी गई हैं। रिजल्ट सेटल होेने पर उन्हें भी भेज दिया जाएगा।