यूजी डिग्री के लिए इस दिन तक भरें ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म, एचपीयू ने तय की अंतिम तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी डिग्री कोर्स के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 21 सितंबर तय की है। तय तारीख के बाद आवेदन करने वालों से लेट फीस वसूली जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेकभनोलॉजी बीवॉक के पांचवें, रेगुलर और पहले, तीसरे व पांचवें एंड सेमेस्टर रि-अपीयर और बीबीए, बीसीए बीटीटीएम, फवाईआईसीटीटीएम और बीपीई, बीएफए, बीपीएड पहले तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की रेगुलर, रि-अपीयर परीक्षाएं अक्तूबर में होंगी।
इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूजी के 2017 बैच और उसके बाद के बैच के छात्रों के ई एग्जामिनेशन फॉर्म विवि की वेबसाइट के माध्यम से भरे जाने हैं।
बीबीए-बीसीए को बीस हजार में परीक्षा देने का मौका
रि-अपीयर के लिए हर छात्र को अलग से फॉर्म भरनाहोगा। इसकी फीस भी अलग से देनी होगी। उन्होंने सभी प्राचार्य, संस्थान निदेशकों से कहा कि वे अपने छात्रों के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने जाने के बाद इसकी हार्ड कॉपी जरूर लें और इसे विवि को भेजें।
प्रदेश विवि की कार्यकारी परिषद के फैसले के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2002 से 2013-14 के बीबीए, बीसीए की अधूरी डिग्री पूरी करने को विशेष मौका दिया गया है।
20 हजार फीस देकर परीक्षार्थी 2013-14 सेशन के सेलेबस के मुताबिक अक्तूबर में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की अनुपूरक परीक्षाओं में अपीयर हो सकेंगे। बीस सितंबर बिना लेट फीस अंतिम तिथि तय की गई है। परीक्षा फॉर्म और इस विशेष अवसर से संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।