{"_id":"5964c3ac4f1c1bfb0b8b4659","slug":"hpu-counselling-schedule-for-msc-microbiology-and-biotech","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नालॉजी के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPU: एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नालॉजी के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का बायोटेक्नालॉजी विभाग 12 जुलाई से विवि में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और एमएससी बायोटेक्नालॉजी की सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग आयोजित करेगा। यह काउंसलिंग 16 जुलाई तक चलेगी। विभाग की ओर से जारी काउंसलिंग शेडयूल के मुताबिक निजी और सरकारी संस्थानों की सीटें भरने के लिए अलग-अलग दिन काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
12 को एचपीयू के अपने बायोटेक्नालॉजी विभाग की एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की सीट को भरने के लिए काउंसलिंग हेागी। 13 जुलाई को शूलिनी इंस्टीट्यूट सोलन की एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और एमएससी बायोटेक्नालॉजी की सीटों के लिए काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
इस बार एचपीयू का बायोटेक विभाग ही सीआरआई (सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट ) कसौली में भरी जाने वाली एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की सीटों के लिए 14 जुलाई को काउंसलिंग करेगा। जबकि एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की गौतम गर्ल्स कॉलेज की सीटों के लिए 15 जुलाई को और एचआईएलएस इंस्टीट्यूट पांवटा साहिब के की एमएससी माइक्राबायोलॉजी की सीटों में प्रवेश के लिए 16 जुलाई को एचपीयू कैंपस में काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की बायोटेक विभाग एचपीयू की सीटों के लिए बारह जुलाई को होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के 44 या इससे अधिक अंक, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 36 या इससे अधिक, अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा में 33 या इससे अधिक प्राप्तांक वाले पात्र होंगे।
अन्य श्रेणी की सीटों के लिए सभी उम्मीदवार पात्र होंगे। काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार छात्र को प्रोस्पेक्टस में दिए एडमिशन फार्म को भरकर और आवश्यक दस्तावेजों के साथ लाना होगा।
इतनी सीटों की लिए होगी काउंसलिंग
विभाग अध्यक्ष प्रो. रीना गुप्ता ने बताया कि एचपीयू के बायोटेक विभाग में इस प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से 12 जुलाई को 40 और दो सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए काउंसलिंग होगी, जबकि शूलिनी में माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नालॉजी की 40-40, सीआरआई में
माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी की पांच, गौतम गर्ल्स कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी की 40 और एचआईएलएस पांवटा साहिब में भी माइक्रोबायोलॉजी की 40 सीट के लिए तय तिथि को काउंसलिंग होगी। सीट और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत ब्योरा विवि की वेबसाइट पर दिया गया है।