{"_id":"59784b264f1c1b46798b4ced","slug":"hpu-counselling-for-mmc-pg-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: एमएमसी की खाली रह गई 15 सीटें, फिर होगी काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPU: एमएमसी की खाली रह गई 15 सीटें, फिर होगी काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में 30 से बढ़ाकर 50 की गई मास्टर इन मास कम्यूनिकेशन (एमएमसी) सीटों में 15 नॉन सब्सिडाइज्ड कोटे की सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए पत्रकारिता विभाग 28 जुलाई को दोबारा से काउंसलिंग करेगा। इसके लिए एमएमसी की प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए छात्र आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
काउंसलिंग के लिए 27 जुलाई तक इन पात्र छात्रों को चेयरमैन पत्रकारिता विभाग को हर हाल में तय की गई फीस के साथ आवेदन करना होगा। इसमें जिन छात्रों ने कोर्स की सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए पहले काउंसलिंग दी है, उन्हें दोबारा देने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्हें छूट जरूर दी गई है, मगर उन्हें भी चेयरमैन के नाम सादे कागज पर नॉन सब्सिडाइज्ड सीट में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म के साथ 700 रुपये विवि वित्त अधिकारी के नाम जारी ड्रॉफ्ट के माध्यम से जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
पत्रकारिता विभाग के चेयरमैन डॉ. विकास डोगरा ने माना कि एमएमसी कोर्स की 15 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें खाली रही हैं, इसके लिए दोबारा से काउंसलिंग 28 जुलाई को तय की गई है।
एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान जो अब विभाग बन चुका है, में प्रस्तावित हिंदी पत्रकारिता कोर्स को शुरू न किए जाने के फैसले के बाद एमएमसी की सीटें बढ़ाकर 50 कर दी गई थी।
इस कोर्स के लिए कुल 118 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। 50 सीटों में से 15 सब्सिडाइज्ड सीटों को मिलाकर सिर्फ 35 सीटें ही भरी जा सकी हैं। 15 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए दोबारा से काउंसलिंग करवाई जा रही है।