{"_id":"57a1f8674f1c1b54762b9a69","slug":"hpu-convocation-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू का दीक्षांत समारोह इस दिन, 332 को मिलेगी डिग्री और गोल्ड मेडल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू का दीक्षांत समारोह इस दिन, 332 को मिलेगी डिग्री और गोल्ड मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय में बीस अगस्त होने वाले 23वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान 189 को पीएचडी की डिग्री, 143 को मेरिट सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडलिस्ट दिए जाएंगे। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर मुख्यातिथि होंगे, जबकि प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आचार्य देवव्रत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
समारोह में वर्ष 2015 में पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाले और 2014-15 में स्नातकोत्तर, स्नातक स्तर की परीक्षाओं में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाना है। 19 अगस्त को विवि सभागार में समारोह का पूर्वाभ्यास होगा। इसमें सूची में शामिल डिग्री धारकों और मेडल प्राप्त करने वाले मेधावियों का पूर्वाभ्यास होगा।
विज्ञापन
इस पूर्वाभ्यास में सूची में शामिल सभी छात्र-छात्राओं का मौजूद रहना अनिवार्य है। जो पूर्वाभ्यास में नहीं पहुंचेगा, उसे समारोह के दिन सभागार में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस बार एचपीयू छात्रों को ट्रायल के तौर पर कंप्यूटराइज्ड, वाटर प्रूफ और डिजिटाइज्ड व बार कोड की खास विशेषता वाली डिग्री प्रदान करेगा। इससे छेड़खानी की संभावनाएं नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने बताया कि 19 अगस्त को विश्वविद्यालय सभागार में समारोह का पूर्वाभ्यास होगा। इसमें डिग्री और गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों को पत्र भेजकर पहले ही सूचित किया जा रहा है। इसी दिन रोब्स वितरण और समारोह में एंट्री पास आदि दिए जाने हैं।