{"_id":"57b474144f1c1bda786ebf18","slug":"hpu-conferred-honorary-lld-doctor-of-laws-degree-to-cji-tirath-singh-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेआई को एलएलडी की मानद उपाधि देगा एचपीयू ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीजेआई को एलएलडी की मानद उपाधि देगा एचपीयू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बीस अगस्त को आयोजित किए जाने वाले 23वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर को एलएलडी की मानद उपाधि प्रदान करेगा। साथ ही विश्वविद्यालय गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश भवानी सिंह को पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने बताया कि यह उपाधि उन्हें उनके द्वारा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दी जा रही है। दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर, न्यायमूर्ति राजीव शर्मा, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, न्यायमूर्ति पीएस राणा, न्यायमूर्ति त्रिलोक चौहान, न्यायमूर्ति
विज्ञापन
सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति सीबी बारोवालिया, न्यायमूर्ति विवेक ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा को भी सम्मानित किया जाएगा। आचार्य वाजपेयी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वीके शर्मा को भी उनके द्वारा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन