फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu changed date sheet of ug examination

एचपीयू ने बदला यूजी परीक्षाओं का शेड्यूल, विस चुनाव के मद्देनजर लिया फैसला

Sat, 28 Oct 2017 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Oct 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
hpu changed date sheet of ug examination

विश्वविद्यालय ने यूजी डिग्री कोर्स सहित शास्त्री और स्नातक स्तर के प्रोफेशन कोर्स की परीक्षा तिथियों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बदलाव किया है। मतदान के लिए तय नौ नवंबर और इसके आसपास की तिथियों में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन


परीक्षा तिथियों में किए बदलाव के बाद बदली डेटशीट को विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर एग्जाम शेड्यूल में उपलब्ध करवाया गया है। छात्र परीक्षा की बदली गई तिथि से संबंधित जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं और इसे चाहे तो डाउनलोड या प्रिंट भी ले सकते हैं। 
विज्ञापन


एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि चुनाव की तिथियों के चलते शेड्यूल बदला गया है। उन्होंने कहा जिन कोर्स की परीक्षा की डेटशीट में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें बीएएमएस, एमडी/एमएस आयुर्वेद,  यूजी प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर, यूजी के नए बैच की पहले और तीसरे सेमेस्टर के अलावा बीपीई, बीएफए, बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी कोर्स शामिल है। 

कुलसचिव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र 
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एचपीयू के कुलसचिव प्रो. एसएस नारटा ने पत्र लिखकर आग्रह किया है कि प्रदेश में चल रही यूजी की परीक्षाओं के चलते प्रदेश भर में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों के स्टाफ को कम से कम चुनावी ड्यूटी पर लगाया जाए। पत्र में आग्रह किया है कि कॉलेज स्टाफ में प्राचार्य (परीक्षा केंद्र के सीनियर सुपरिंटेंडेंट), सुपरिंटेंडेंट और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को ड्यूटी पर न लगाया जाए। 

काउंसलिंग पूरी, अब जारी होगी एमफिल की मेरिट

hpu changed date sheet of ug examination

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभागों में शुक्रवार को एमफिल के लिए काउंसलिंग करवाई गई। विवि के 21 विभागों में एमफिल की सीटों के लिए, जबकि विधि विभाग में एलएलएम कोर्स के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 

इसमें विभाग में शिक्षकों की उपलब्धता के आधार पर ही एमफिल की सीटें तय की गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शनिवार तक विभागों में ही चयनित उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक तौर पर नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी।

एचपीयू पहले ही उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए विकलांग छात्रों के लिए आरक्षण की सुविधा दे रहा है। पीजी, बीएड कोर्स के साथ एमफिल में भी विवि कोर्ट के आदेशों के मुताबिक विकलांग छात्रों को सुविधा दे रहा है।

विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा ने माना कि तय शेडयूल के मुताबिक ही शुक्रवार को विवि के विभागों में एमफिल कोर्स की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभागों में छात्र शनिवार तक इसकी मेरिट सूची देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed