फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU: Biotech and Microbiology students will have to submit review articles

एचपीयू: बायोटेक और माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे रिव्यू आर्टिकल

Fri, 16 Jul 2021 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Jul 2021 09:41 PM IST
सार

विभागाध्यक्ष की ओर से जारी सूचना के मुताबिक विभाग परिषद और डीएस के फैसले और यूजीसी की जारी अधिसूचना के मुताबिक कुलपति ने एक मुश्त विद्यार्थियों को यह छूट दी है। एमएससी फाइनल ईयर चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 50 से 55 पेज का रिव्यू आर्टिकल जमा करवाना होगा।

विज्ञापन
HPU: Biotech and Microbiology students will have to submit review articles
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कोरोना महामारी के कारण बने हालातों के चलते एमएससी बायोटेक और एमएससी माइक्रोबायोलॉजी के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करवाने में छूट दी है। विद्यार्थियों को इसकी जगह रिव्यू आर्टिकल तय की गई समय सीमा के भीतर अपने सुपरवाइजर के माध्यम से विभाग में जमा करवाने होंगे। यह छूट सिर्फ इस सत्र में दी गई है। विवि और विभाग के बंद रहने के कारण यह राहत दी गई है। विभागाध्यक्ष की ओर से जारी सूचना के मुताबिक विभाग परिषद और डीएस के फैसले और यूजीसी की जारी अधिसूचना के मुताबिक कुलपति ने एक मुश्त विद्यार्थियों को यह छूट दी है। एमएससी फाइनल ईयर चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 50 से 55 पेज का रिव्यू आर्टिकल जमा करवाना होगा।

विज्ञापन


इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाए गए है। आर्टिकल जमा करवाने के बाद विद्यार्थियों को विभाग में गठित कमेटी के समक्ष पावर प्वाइंट प्रस्तुति देनी होगी। इस रिव्यू आर्टिकल में से डिग्री पूरी करने को अंक दिए जाएंगे। विभाग ने एमएससी बॉयोटेक और माइक्रोबायोलॉजी के लंबित पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं  24 जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया है। विभागाध्यक्ष ने साफ किया है कि इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं के शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से संपर्क करना होगा और विभागाध्यक्ष ने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षा में अपीयर होने वाले सभी छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों समय रहते अपने वार्डन से संपर्क कर, वहां ठहरने की अनुमति लें। विभाग की ओर से चीफ वार्डन कार्यालय को सभी ऐसे छात्रों की सूची भेज दी गई है। 
विज्ञापन

-  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed