बीएड के लिए काउंसलिंग शेडयूल जारी, देखें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2016-18 में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग शेडयूल जारी कर दिया है। 18 जुलाई से एचपीयू के शिक्षा विभाग और धर्मशाला स्थित सरकारी टीचर्स एजूकेशन कॉलेज की काउंसलिंग से इसकी शुरुआत होगी।
इसके बाद विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। एचपीयू के शिक्षा विभागाध्यक्ष और बीएड प्रवेश कमेटी की समन्वयक प्रो. सुदर्शना राणा ने मंगलवार को इसे जारी कर दिया है। शेडयूल और काउंसलिंग के लिए प्राप्तांक और श्रेणीवार ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in,www.hpuniv.nic.in पर उपलब्ध करवाया गया है।
इसे उम्मीदवार 14 जुलाई के बाद काउंसलिंग कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्व सैनिक श्रेणी के प्रवेश परीक्षा में 53 या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले उम्मीदवार अपनी श्रेणी के हिसाब से तय की गई तिथि के रोज काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
ये दस्तावेज लाने होंगे साथ
बीएड की काउंसलिंग में तय किए प्राप्तांक और श्रेणी के हिसाब से शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध करवाए गए गए फार्म परफार्मा (एनेक्शचर )-चार को भरकर लाना होगा। सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मूल हिमाचाली प्रमाण पत्र , श्रेणी प्रमाण पत्र आदि साथ लाना होगा।
काउंसलिंग में एचपीयू और धर्मशाला स्थित सरकारी बीएड संस्थान में प्रवेश पाने पर उम्मीदवार को मौके पर 8000 रुपये जबकि निजी कॉलेज में प्रवेश पाने पर उम्मीदवार को 28,575( 25000 कॉलेज फीस, 3575 लेवी चार्जेज )के रूप में मौके पर जमा करवाने होंगे। इसके अलावा काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्र को दो सौ रुपये काउंसलिंग फीस भी अदा करनी होगी।
ये रहेगा काउंसलिंग शेडयूल
18 जुलाई मेडिकल 73 और इससे अधिक सभी श्रेणी
19 जुलाई मेडिकल 62 और इससे अधिक सभी श्रेणी
20 जुलाई मेडिकल 53 और इससे अधिक सभी श्रेणी
45 या इससे अधिक एससी/एसटी/ओबीसी /पीएच और इन वर्ग की सभी उप श्रेणी सहित सभी मेडिकल स्ट्रीम के शेष बचे व वेटिंग उम्मीदवार।
20 जुलाई नान मेडिकल 87 या इससे अधिक प्राप्तांक सभी श्रेणी
23 जुलाई नान मेडिकल 76 या इससे अधिक सभी श्रेणी
24 जुलाई नान मेडिकल 69 या इससे अधिक सभी श्रेणी
25 जुलाई नान मेडिकल 53 या इससे अधिक सभी वर्ग
45 या इससे अधिक एससी/एसटी/ओबीसी/पीएच और इसकी उप श्रेणी के साथ ही नान मेडिकल स्ट्रीम की लेफ्ट आउट व वेटिंग उम्मीदवार
85 या इससे अधिक सभी श्रेणी
आटर्स कॉमर्स स्ट्रीम
27 जुलाई आटर्स/ कामर्स 75 या इससे अधिक सभी श्रेणी
28 जुलाई आटर्स/ कामर्स 70 या इससे अधिक सभी श्रेणी
29 जुलाई आटर्स/ कामर्स 66 या इससे अधिक सभी श्रेणी
30 जुलाई आटर्स/ कामर्स 63 या इससे अधिक सभी श्रेणी
31 जुलाई आटर्स/ कामर्स 59 या इससे अधिक सभी श्रेणी
07 अगस्त आटर्स/ कामर्स 55 या इससे अधिक सभी श्रेणी
08 अगस्त आटर्स/ कामर्स 52 या इससे अधिक सभी श्रेणी
45 या इससे अधिक एससी/एसटी/ओबीसी /पीएच व इसकी उप श्रेणी
08 अगस्त आर्ट्स/ कामर्स/मेडिकल/ सभी शेष बचे व वेटिंग उम्मीदवार सभी श्रेणी व उप श्रेणी नॉन मेडिकल