यूजी छात्रों को परीक्षा देने का मौका, एचपीयू ने जारी की अधिसूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय ने 2013-16 बैच के छात्रों को इंग्लिश के मेजर और माइनर विषयों की परीक्षा का मौका दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से इस संदर्भ में जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक इस बैच के छात्रों की इंग्लिश 0512 कोर्स मेजर/माइनर कोर्स इंग्लिश फोनोलॉजी और मोर्फोनोलॉजी की परीक्षा 9 अप्रैल
को और इंग्लिश 0512 कोर्स मेजर इंडिया लिटरेचर इन ट्रांसलेशन की परीक्षा दस अप्रैल को दोपहर बाद से दो से पांच बजे से सत्र में होगी। यह दोनों ही कोर्स पांचवें सेमेस्टर के हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी कहा कि शेष बचे छात्र इस परीक्षा को दे सकेंगे। इस विषय को लेकर अधिक जानकारी के लिए छात्र परीक्षा विंग के टेलीफोन नंबर 0177-2833597 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. नेगी ने बताया कि इस बैच के लिए शुरू में यह कोर्स पहले सेमेस्टर में था, लेकिन बाद में इन कोर्स को पांचवें सेमेस्टर में कर दिया गया था, जिस कारण पहले सेमेस्टर में जो छात्र ये परीक्षा पास नहीं कर पाए, उनके लिए परीक्षा देने का यह मौका दिया जा रहा है। इन परीक्षाओं में छात्रों की संख्या कम होेने के कारण सिर्फ अंबेडकर भवन में ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इक्डोल का व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम नौ से
विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) के शैक्षणिक सत्र 2017-18 की स्नातकोत्तर कक्षाओं एमए, एमकॉम, एमबीए, एमएमसी के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के लिए व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम नौ अप्रैल से शुरू करेगा।
इक्डोल निदेशक प्रो. पीके वेद ने बताया कि पीसीपी के लिए तय किए शेड्यूल के मुताबिक इक्डोल भवन एचपीयू परिसर में एमबीए, एमकॉम तथा एमए विषयों के पीसीपी नौ अप्रैल से शुरू होंगे। यह 15 अप्रैल तक चलेंगे।
एमएमसी के पीसीपी सात मई से 13 मई तक चलेंगे। एमए संगीत विभाग के व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम 14 मई से लेकर 23 मई तक होंगे। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम के शेड्यूल को छात्रों के दिए पते पर भेज दिया गया है। छात्रों को पाठ्य सामग्री भेजी जा रही है। पीसीपी से संबंधित जानकारी इक्डोल की वेबसाइट www.icdeolhpu.org पर भी उपलब्ध करवाई गई है।