एडमिशन को लकर हैं परेशान, हेल्प करेगा हेल्पलाइन नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज और विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने जा रहे विद्यार्थी अब 24 घंटे सातों दिन अपनी समस्याओं को लेकर सवाल पूछ सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय जल्द ही एडमिशन हेल्पलाइन नंबर शुरू करने जा रहा है।
प्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। देश के कई विश्वविद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो भी गई है। ऐसे में यूजीसी ने देश के सभी विश्वविद्यालयों को 24 घंटे सातों दिन सक्रिय रहने वाला एडमिशन हेल्पलाइन नंबर शुरू करने को कहा है।
इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्रदेश के किसी भी कोने से विद्यार्थी प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थापित होने वाले हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का हल पूछ सकेंगे।
21 से 25 जून तक जमा होंगे कॉलेजों में फार्म
नामांकन संबंधी शंकाओं को भी दूर किया जा सकेगा। हिमाचल के कॉलेजों में बीस जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। प्रदेश के डिग्री कालेजों और संस्कृत कालेजों में एडमिशन, एग्जामिनेशन का शेड्यूल तय हो गया है।
शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए 21 से 25 जून तक कालेजों में फार्म जमा होंगे। 26 और 27 जून को मेरिट लिस्ट लगेगी। 28 से 30 जून तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। 30 जून के बाद किसी भी विद्यार्थी को कालेजों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यूजीसी के आदेशानुसार जल्द ही एडमिशन हेल्पलाइन नंबर शुरू कर दिया जाएगा। 24 घंटे सातों दिन इस नंबर पर विद्यार्थी की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इस नंबर पर नामांकन से संबंधित पूछताछ की जा सकेगी। -प्रो. एडीएन वाजपेयी, कुलपति, एचपीयू