फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU: 1st Semester examination form are available on website

HPU: प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का फार्म साइड पर अपलोड

Thu, 29 Sep 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Sep 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
HPU: 1st Semester examination form are available on website

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजीसी के रूसा डॉक्यूमेंट को अपना कर पहला परीक्षा फार्म रूसा की साइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा फार्म www.hpuniv.hp.gov.in साइट पर छात्रों के लिए अपलोड कर उपलब्ध करवा दिया है। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने को सात अक्तूबर तक अंतिम तिथि तय की गई है।

विज्ञापन


रूसा की यूजी परीक्षाएं 25 अक्तूबर से शुरू होनी हैं। इसलिए छात्रों को तय समय के भीतर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने होंगे। फार्म भरने के बारह दिन के बाद कॉलेजों में यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होनी हैं। विवि ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल कुछ देरी से तय किया है।
विज्ञापन


ताकि इस परीक्षा को देने वाले करीब 30 हजार से अधिक छात्रों को पर्याप्त समय मिले। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि परीक्षा फार्म साइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कॉलेज प्राचार्यों से भी फार्म में विषय और च्वायस आदि भरने को लेकर जागरूक करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म में कुछ इस तरह का किया गया है बदलाव
पूर्व में लागू रूसा सिस्टम के फार्म और अब यूजीसी के मुताबिक तैयार किए गए फार्म में बहुत बदलाव किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव इस सेमेस्टर से यह है कि इसमें सीबीसीएस होगा, मगर च्वायस सिर्फ फैकल्टी संकाय के भीतर ही होगी।


साइंस का छात्र साइंस के विषयों को ही चुनेगा। विश्वविद्यालय का दावा है कि यूजीसी की विषय तथा नियमों में 30 फीसदी तक अपने स्तर पर बदलाव की छूट है, बावजूद इसके विवि ने सिर्फ दस फीसदी तक ही अपने स्तर पर बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed