फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTU will Print Student Aadhar Number and Photo on Degree.

बड़ी खबर: अब डिग्री पर फोटो के साथ प्रिंट होगा आधार नंबर

Wed, 24 May 2017 10:37 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 24 May 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
HPTU will Print Student Aadhar Number and Photo on Degree.

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की डिग्री पर अब आधार नंबर अंकित होगा। इसके साथ ही शैक्षिक उपाधि पर पासपोर्ट साइज की फोटो भी प्रिंट होगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस बारे में तकनीकी विश्वविद्यालय को लिखित में फरमान जारी कर दिए हैं। विवि के उच्चस्थ अधिकारियों का मानना है कि आयोग ने ऐसा इसलिए किया है ताकि फर्जी शैक्षिक उपाधियों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन


इसके साथ ही उपाधि पर आधार नंबर अंकित होने से डिग्री होल्डर की सारी जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। डिग्री होल्डर विद्यार्थी की जन्म तिथि, स्थायी निवास का पता, अंगूठे और उंगलियों के निशान, बैंक और पेन कार्ड समेत सारी जानकारी शैक्षिक उपाधि के साथ उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सत्र से तकनीकी विश्वविद्यालय से जारी होने वाली सभी शैक्षिक उपाधियों पर अब आधार नंबर और विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ प्रिंट होकर आएगा। वर्तमान में तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन 43 से अधिक महाविद्यालय हैं। इन महाविद्यालयों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमटेक और एम-फार्मेसी की पढ़ाई होती है।


इन महाविद्यालयों में करीब साढ़े छह हजार से अधिक विद्यार्थी तकनीकी एजूकेशन हासिल कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने कहा कि यूजीसी ने आधार नंबर और स्टूडेंट का पासपोर्ट साइज फोटो प्रिंटेड शैक्षिक उपाधियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। अगले सत्र से विवि अपने सभी विद्यार्थियों को आधार नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो प्रिंटेड उपाधियां जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed