फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hptu spot admission round from 9th august

HPTU: इंतजार खत्म, स्पॉट एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी

Sat, 06 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
hptu spot admission round from 9th august

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने स्पॉट एडमिशन राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीटें खाली रहने की समस्या से जूझ रहे प्रदेशभर के प्राइवेट महाविद्यालयों के लिए यह राहत भरी खबर है। टेक्निकल यूनिवर्सिटी 9 अगस्त से स्पॉट एडमिशन राउंड का आयोजन राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू हमीरपुर में करने जा रहा है।

विज्ञापन


शेड्यूल के मुताबिक बीटेक और बी-फार्मेसी लेटरल एंट्री के दाखिले 9 अगस्त को सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। जबकि बीटेक डायरेक्ट एंट्री के तहत 10 अगस्त को दाखिले होंगे। स्नातकोत्तर कक्षाओं एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम-फार्मेसी में दाखिले 11 को, जबकि बी-फार्मेसी आयुर्वेदा और बी-फार्मेसी एलोपैथी के लिए 12 अगस्त को एडमिशन होगी।
विज्ञापन


जो विद्यार्थी किसी कारणवश हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2016 और जेईई-2016 नहीं दे पाए हैं, वह विद्यार्थी भी इस स्पॉट राउंड में भाग ले सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के बिना भी जो विद्यार्थी बारहवीं कक्षा में 50 (आरक्षित वर्ग) और (अनारक्षित वर्ग) 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण हैं, वह इस स्पॉट राउंड में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

hptu spot admission round from 9th august

टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने 22 जून से लेकर 30 जुलाई तक तीन चरणों में काउंसलिंग का आयोजन किया था। बावजूद प्रदेशभर के तकरीबन सभी प्राइवेट कॉलेजों में 80 फीसदी सीटें खाली रह गई थीं। इस पर प्राइवेट कॉलेज प्रबंधन ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर से स्पॉट एडमिशन राउंड की मांग की थी। जिसे विवि के कुलपति ने स्वीकार कर लिया है।

हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुल सचिव विनय कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने स्पॉट एडमिशन राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी 9 से 12 अगस्त तक स्पॉट एडमिशन राउंड का आयोजन राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू हमीरपुर में करने जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed