{"_id":"5783cfbd4f1c1b0e7913d62c","slug":"hptu-sc-and-st-seats-are-full-in-btech","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: बीटेक में एससी और एसटी की सीटें फुल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPTU: बीटेक में एससी और एसटी की सीटें फुल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 12 Jul 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने सोमवार को बीटेक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए सेकेंड राउंड की काउंसलिंग का आयोजन किया। राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान बड़ू में सोमवार को आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी-2016) की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग हुई।
विज्ञापन
काउंसलिंग में राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां कांगड़ा, अटल बिहारी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय शिमला, जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सुंदरनगर और राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय ज्यूरी में आरक्षित वर्ग एससी और एसटी की सभी सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
इससे पहले जेईई की मेरिट के आधार पर प्रदेश के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में आरक्षित और सामान्य वर्ग की सीटों के लिए काउंसलिंग हुई थी। इसमें आरक्षित वर्ग की सारी सीटें फुल हो गई थीं। 12 जुलाई को एचपीसीईटी के आधार पर ओबीसी के छात्रों के
विज्ञापन
लिए काउंसलिंग होगी। जबकि 13 जुलाई को एचपीसीईटी के आधार पर सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए काउंसलिंग होगी। इसके बाद खाली रहने वाली सीटों के लिए बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे।
अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की सारी सीटें फुल हो गई हैं। 12 को ओबीसी वर्ग, जबकि 13 को सामान्य के लिए काउंसलिंग होगी। -एनएन शर्मा, डीन एकेडमिक, हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर