{"_id":"5a30e2294f1c1bd1408bca02","slug":"hptu-hotel-management-course-exam-datesheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: होटल मैनेजमेंट कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPTU: होटल मैनेजमेंट कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी की कक्षाएं शुरू कर अब परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
9 जनवरी से होटल मैनेजमेंट की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगी। यह 22 जनवरी तक चलेंगी। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 विद्यार्थियों के साथ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी की कक्षाएं 12 अक्तूबर को शुरू की गईं।
विज्ञापन
जिला कांगड़ा के राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां में प्रदेश में पहली बार किसी सरकारी महाविद्यालय में होटल मैनेजमेंट की कक्षाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
नियमों के अनुसार परीक्षाओं के संचालन के लिए 90 दिन की कक्षाएं अनिवार्य होती हैं। इसके चलते विश्वविद्यालय ने 9 जनवरी से होटल मैनेजमेंट की परीक्षाएं शुरू करवाने का निर्णय लिया है।
जबकि तकनीकी विवि की बीटेक, बी-फार्मेसी, एमटेक, एमफार्मेसी, एमबीए और एमसीए की परीक्षाएं नवंबर माह से शुरू हो चुकी हैं, जो 22 दिसंबर को खत्म हो जाएंगी।
इन तकनीकी कोर्सों के दाखिले समय पर हो गए थे और कक्षाएं भी निर्धारित समय पर शुरू हुईं। जबकि होटल मैनेजमेंट की परीक्षाएं इन परीक्षाओं के बाद एक माह बाद शुरू हो रही हैं।
60 में से 48 सीटें चल रही खाली
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी डिग्री कोर्स को शुरू करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को दिया था। इस प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए सरकार ने विश्वविद्यालय को 60 सीटों से इस कोर्स को शुरू करने की मंजूरी प्रदान की।
तीन बार दाखिला के लिए आवेदन मांगने के बावजूद प्रदेश भर से महज 12 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां में इस कोर्स को शुरू किया गया। लेकिन अभी भी 48 सीटें खाली चल रही हैं।
राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां में बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी डिग्री कोर्स को शुरू किया गया है। यहां पर 12 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 9 जनवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।