फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTU Hamirpur will start Journalism course

तकनीकी विवि से भी कर सकेंगे पत्रकारिता की पढ़ाई

Tue, 18 Sep 2018 07:15 AM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 18 Sep 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
HPTU Hamirpur will start Journalism course

अब युवा कम्युनिटी रेडियो और जर्नलिज्म की पढ़ाई हमीरपुर स्थित टेक्निकल विवि में भी कर सकेंगे। विद्यार्थियों को विवि के अपने कैंपस में पत्रकारिता में पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी। कम्युनिटी रेडियो और पत्रकारिता विषय में पढ़ाई करने के उपरांत विद्यार्थी इस क्षेत्र में अपना भविष्य संवार सकते हैं। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर अगले सत्र से ये विषय शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


विवि की अकादमिक काउंसिल और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। इसके बाद विवि प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र से इन विषयों को शुरू करने के लिए अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


विवि ने हमीरपुर स्थित अपने कैंपस में इसी सत्र से सात विभिन्न विभागों में डिग्री कोर्स शुरू किए हैं। हालांकि यह देरी से निर्णय लेने और नया सत्र होने के चलते एमबीए, एमबीए टूरिज्म और एमटेक कंप्यूटर साइंस को छोड़ शेष विभागों में दाखिले उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

HPTU Hamirpur will start Journalism course

एमसीए में 10 सीटें, भौतिकी और पर्यावरण विज्ञान में 5-5 और होटल मैनेजमेंट में करीब 11 सीटों के बावजूद विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों में बैच को शुरू कर दिया है। 

एमबीए में सर्वाधिक 54 विद्यार्थियों के दाखिले हुए, जिसके चलते दो बैच शुरू करने पड़े। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर बाल में स्थापित अस्थायी कैंपस में इस साल से नए सत्र को शुरू किया गया है। इसे बाद में पंचायत दडूही में बनने वाले कैंपस में शिफ्ट किया जाएगा।

उधर, हिप्र तकनीकी विवि के कुलपति डॉ. एसपी बंसल ने कहा कि अगले वर्ष विवि अपने कैंपस में कम्युनिटी रेडियो और जर्नलिज्म कोर्स शुरू करेगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed