फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hptu hamirpur spot counselling to fill up vacant seats

खाली सीटें भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करवाएगा तकनीकी विवि

Sat, 21 Nov 2020 08:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Nov 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
hptu hamirpur spot counselling to fill up vacant seats
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर बीटेक, बी-फार्मेसी सहित सभी स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्सों की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करवाएगा। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि खाली सीटों के लिए स्पॉट कांउसलिंग दो चरणों में 27 और 28 नवंबर को तकनीकी विवि के परिसर के साथ संबंधित राजकीय व निजी शिक्षण संस्थानों में 11 बजे से शुरू होगी। खाली सीटों का ब्योरा 25 नवंबर को तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के किसी भी दौर में भाग ले चुके थे और चयनित या चयनित नहीं थे या किसी भी कारण से शामिल नहीं हुए थे। उन सभी अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थानों में उपरोक्त निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों व अन्य दस्तावेजों और उनकी प्रतिलिपियों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें फीस भी जमा करवानी होगी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अगर किसी अभ्यर्थी को सीट प्राप्त होती है तो उन्हें विश्वविद्यालय शुल्क 3000 रुपये के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान के सभी शुल्क उसी समय देकर सीट पक्की करवानी होगी। इस स्पॉट राउंड काउंसलिंग में भी सीटों का आवंटन शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा। खाली सीटों की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 25 नवंबर सायं तक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed