फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hptu hamirpur spot counselling from 15 to 17 November 2021

तकनीकी विवि: अब 15 से 17 नवंबर तक होगी स्पॉट काउंसलिंग

Fri, 12 Nov 2021 07:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Nov 2021 07:12 PM IST
सार

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा इन विषयों में खाली सीटों का ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। स्पॉट काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र विद्यार्थियों को संबंधित शिक्षण संस्थान में सुबह 11 बजे आना होगा। 

विज्ञापन
hptu hamirpur spot counselling from 15 to 17 November 2021
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर बीटेक, बी-आर्क, बी-फार्मेसी, बीएससी, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम-फार्मेसी, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, पीजी डिप्लोमा योग में खाली सीटों को भरने के लिए अब 15 से 17 नवंबर तक स्पॉट काउंसलिंग करवाएगा। 

विज्ञापन


इन विषयों में विद्यार्थियों के दाखिला लेने के लिए तकनीकी विवि ने ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया अमल में लाई थी, जिसके बाद कई निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में सीटें खाली रह गई हैं। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा इन विषयों में खाली सीटों का ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। स्पॉट काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र विद्यार्थियों को संबंधित शिक्षण संस्थान में सुबह 11 बजे आना होगा। 
विज्ञापन


जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के किसी भी दौर में भाग ले चुके थे और चयनित या चयनित नहीं थे या किसी भी कारण से शामिल नहीं हुए थे। उन सभी अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थानों में निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें 1550 रुपये फीस भी जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी अभ्यर्थी को सीट प्राप्त होती है, तो उन्हें विश्वविद्यालय के सभी शुल्क उसी समय देकर सीट पक्की करवानी होगी। स्पॉट काउंसलिंग में भाग लेने से पूर्व सभी अभ्यर्थी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रवेश विवरण पुस्तिका के अध्याय-2 को अच्छी तरह पढ़ लें। जो कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed