{"_id":"612a2070046a0c1fdc6f597e","slug":"hptu-hamirpur-second-phase-counselling-schedule-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विवि: दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तकनीकी विवि: दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
Sat, 28 Aug 2021 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 28 Aug 2021 05:10 PM IST
सार
विद्यार्थी तकनीकी विवि और संबंधित शिक्षण संस्थान की सीटों का ब्योरा वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके आधार पर शिक्षण संस्थान का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीफार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) सहित अन्य विषयों की दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। कार्यकारी कुलपति अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि पहले चरण की काउंसलिंग के बाद जो सीटें खाली रही हैं, उन्हें भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
कहा कि बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (आयुर्वेद), बीबीए, बीसीए, बीएससी (एचएमसीटी/बीएचएमसीटी) और एमटेक में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अपने दस्तावेज एक सितंबर तक अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी तकनीकी विवि और संबंधित शिक्षण संस्थान की सीटों का ब्योरा वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके आधार पर शिक्षण संस्थान का चयन कर सकते हैं। दूसरे चरण की मेरिट सूची तीन सितंबर को जारी की जाएगी। चार से आठ सितंबर सायं पांच बजे तक विद्यार्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन