{"_id":"5f0c5aea2b63c6670b726975","slug":"hptu-hamirpur-declared-btech-final-semester-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्निकल विवि ने घोषित किया बीटेक अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
टेक्निकल विवि ने घोषित किया बीटेक अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट
Mon, 13 Jul 2020 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने सोमवार को बीटेक फाइनल सेमेस्टर सीबीसीएस के छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम उन छात्रों का घोषित हुआ है, जिन्होंने परियोजना कार्य/औद्योगिक परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया है। बीटेक फाइनल सेमेस्टर में कुल 1371 छात्र परीक्षा में बैठे थे और सभी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। हालांकि करीब 180 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने प्रोजेक्ट के बजाय थ्योरी की परीक्षा का चयन किया था। इन विद्यार्थियों का परिणाम लिखित परीक्षा के बाद ही घोषित होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही बी-फार्मेसी और एमबीए के विद्यार्थियों का भी परीक्षा के बाद ही परिणाम घोषित होगा। कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने सभी पास छात्रों को बधाई दी है। वीसी ने विवि की परीक्षा शाखा और सभी अन्य संबंधित विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा है कि इस मुश्किल दौर में छात्रों का परिणाम घोषित कर उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।
विज्ञापन
इस प्रकार तकनीकी विश्वविद्यालय पूरे देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है, जिसने इस करोना महामारी के बीच छात्र हित को देखते हुए ये परीक्षा परिणाम घोषित किया है। परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने कहा कि बीटेक फाइनल सेमेस्टर में कुल 1371 छात्र परीक्षा में बैठे थे और सभी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन