फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTU hamirpur Conducted Common Entrance Test

HPTU: बीटेक, फार्मसी और एमसीए में दाखिले को हजारों ने दी परीक्षा

Mon, 14 May 2018 01:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 14 May 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
HPTU hamirpur Conducted Common Entrance Test

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में दाखिले के लिए हजारों युवाओं ने प्रवेश परीक्षा दी। हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रवेश परीक्षा (एचपी-सेट) के लिए प्रदेश और प्रदेश के बाहर विवि ने 15 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इन सभी परीक्षा केंद्रों में छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी। 

विज्ञापन


वहीं हमीरपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 988 में से 859 छात्रों ने परीक्षा दी। 129 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। रविवार को सुबह नौ से बारह बजे तक बीटेक, बी फार्मेसी, बी फार्मसी आयुर्वेदा की परीक्षा आयोजित की गई। सुबह नौ बजे से एमसीए और दोपहर दो बजे से चार बजे तक एमबीए के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं। 

विज्ञापन

HPTU hamirpur Conducted Common Entrance Test

बीटेक, बीफार्मेसी, बी फार्मसी आयुर्वेदा और एमसीए की प्रवेश परीक्षा के लिए हमीरपुर में 900 छात्रों को केंद्र दिया गया था। इनमें से 778 छात्रों ने यह परीक्षा दी। जबकि 122 अनुपस्थित रहे। वहीं एमबीए के लिए 88 छात्रों को हमीरपुर केंद्र दिया गया था।

इनमें से 81 ने परीक्षा दी और सात छात्र अनुपस्थित रहे। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने कहा कि कितने छात्रों ने यह परीक्षा दी, इसका पता सभी केंद्रों से रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने दावा किया कि परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed