{"_id":"57c7d2604f1c1b3d782cb5f7","slug":"hptu-framed-new-rules-to-score-3-point-cgpa","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्निकल यूनिवर्सिटी के फरमान से मचा हड़कंप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
टेक्निकल यूनिवर्सिटी के फरमान से मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर की तीसरे सेमेस्टर में दाखिला लेने के लिए 50 फीसदी क्रेडिट और 3.0 कॉम्यूलेटिव ग्रेड प्वाइंट्स एवरेज (सीजीपीए) की शर्त से विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया है। बीते साल टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने इस संदर्भ में अध्यादेश जारी किया था।
विज्ञापन
इस साल अगस्त माह में तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर नए नियमों की मार पड़ी है। 50 फीसदी से कम क्रेडिट और 3.0 से कम सीजीपीए हासिल करने वाले छात्रों को तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिल रहा। विद्यार्थियों को पहले दो सेमेस्टर में न्यूनतम सीजीपीए और क्रेडिट हासिल करने के बाद ही अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने बीते साले बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एम-फार्मा और एमटेक में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू किया है। हालांकि क्रेडिट सिस्टम पुराने सेमेस्टर के बजाय यह नए सिलेबस के छात्रों के लिए पहले सेमेस्टर से लागू हुआ है। प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने अब अगस्त माह में तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
लेकिन सीजीपीए और क्रेडिट पूरे न होने के चलते कई विद्यार्थियों को जोर का झटका लगा है। विवि ने दो टूक कहा है कि दो सेमेस्टर में क्रेडिट पूरी करने वाले ही तीसरे सेमेस्टर के लिए पात्र होंगे। तीसरे सेमेस्टर के बाद यह शर्त पांचवें और सातवें सेमेस्टर में प्रवेश के
लिए भी चरणबद्ध तरीके से लागू होने वाली है। विद्यार्थियों ने बुधवार को इस संदर्भ में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री और हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के कुलपति को पत्र लिखकर इस शर्त को हटाने की मांग की है।
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो वीपी पटियाल ने कहा कि विवि ने इस बारे में आर्डिनेंस पास किया था। न्यूनतम क्रेडिट पूरा नहीं करने वालों को क्रेडिट पूरा करने के लिए रि-अपीयर का मौका दिया जा रहा है। क्रेडिट पूरा करने के बाद ही अगले सेमेस्टर में प्रवेश मिलेगा।