{"_id":"5908af054f1c1bcf3a4430ec","slug":"hptu-four-engineering-students-caught-while-cheating-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: सीसीटीवी से नकल करते पकड़े गए चार इंजीनियरिंग छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPTU: सीसीटीवी से नकल करते पकड़े गए चार इंजीनियरिंग छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 03 May 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने नकल पर नकेल कस दी है। इसी का नतीजा है कि हमीरपुर में बैठे अधिकारियों ने करीब 60 किमी दूर बिलासपुर में हो रही परीक्षा में नकल करते चार छात्रों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ लिया। चारों छात्र बीटेक दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे थे। दिलचस्प यह है कि सुबह नौ बजे परीक्षा शुरू हुई और 9:20 पर ये छात्र सीसीटीवी के रडार पर आ गए।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की वार्षिक परीक्षाओं के पहले दिन ही मंगलवार को इंजीनियरिंग के चार छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। तकनीकी विवि के हमीरपुर कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से चारों छात्रों को बिलासपुर के एक प्राइवेट कॉलेज में स्थापित परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए देखा गया। इसके बाद विवि के परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा केंद्र के अधीक्षक को टेलीफोन पर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
केंद्र अधीक्षक ने कान में फोन लगाया हुआ था और परीक्षा नियंत्रक उन्हें परीक्षार्थी की पंक्ति और कमरा नंबर के अलावा परीक्षार्थी के पहने हुए कपड़ों तक की जानकारी मोबाइल फोन पर दे रहे थे। जैसे ही परीक्षार्थी को तलाशी के लिए खड़ा किया गया तो उससे नकल की सामग्री बरामद हुई। इसी पंक्ति में बैठे तीन अन्य छात्रों को भी सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा गया।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने नकल करते पकड़े गए चारों छात्रों के यूएमसी केस बनाकर उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया। तकनीकी विवि की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुई हैं। दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की चल रहीं वार्षिक परीक्षाओं के लिए विवि ने सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल जैमर, ऑनलाइन प्रश्नपत्र आदि की व्यवस्था की हुई है, जिससे नकल को रोका जा सके।
उधर, विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने कहा कि बिलासपुर जिले के एक प्राइवेट कॉलेज में चार छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया, जिनके यूएमसी केस बनाए गए हैं।