फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTU fees deposit facility for students granted to colleges

HPTU: अब कॉलेज में जमा करवा सकेंगे फीस जमा

Fri, 24 Mar 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 24 Mar 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
HPTU fees deposit facility for students granted to colleges
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर।

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में वीरवार को एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें विवि से संबद्ध प्रदेश के 44 महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो आरएल शर्मा ने की। निर्णय लिया कि नए सत्र से तकनीकी महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी परीक्षा शुल्क को संबंधित कॉलेज में जमा करवा सकेंगे।

विज्ञापन


पहले छात्रों को परीक्षा शुल्क जमा करवाने के लिए बैंकों में कतारों में खड़ा होना पड़ता था। साथ ही प्रत्येक महाविद्यालय में स्वाइप मशीन लगाई जाएगी। बैठक में निर्णय लिया कि ऑनलाइन भरे जाने वाले परीक्षा फॉर्म में संशोधन को उसमें एडिट का विकल्प रखा जाए। नकल पर नकेल कसने को प्रत्येक महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल जैमर लगाने के अलावा परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की गहन तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं को पीले और हरे मेमो बनाना, यूएमसी केस बनाने और परीक्षा केंद्र की ऑनलाइन निगरानी पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में विशेष तौर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो वीपी पटियाल, कुल सचिव राकेश शर्मा, डीन अकादमिक डा. एनएन शर्मा, सहायक कुल सचिव संजीवन मनकोटिया व रणवीर सिंह और वित्त अधिकारी अशोक धीमान समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed