फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTU Enterance Test Organised on Saturday.

HPTU: 14 केंद्रों पर साढ़े 6 हजार अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

Sat, 13 May 2017 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 13 May 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
HPTU Enterance Test Organised on Saturday.

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को प्रदेश भर के चौदह परीक्षा केंद्रों में आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में साढ़े छह हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। तकनीकी विवि की ओर से शनिवार को बी फार्मेसी, एमटेक, एमफार्मेसी, बीटेक, बीफार्मेसी आयुर्वेद की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा विवि की ओर से रविवार 14 मई को सुबह नौ से ग्यारह बजे तक एमबीए और शाम दो से चार बजे तक एमसीए की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिला हमीरपुर में बी-फार्मेसी, एमटेक, एमफार्मेसी, बीटेक, बीफार्मेसी आयुर्वेद की प्रवेश परीक्षाओं के लिए एक केंद्र रखा गया था।
विज्ञापन


इस केंद्र में 1450 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल का कहना है कि विवि की ओर से शनिवार को आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में प्रदेश भर के साढ़े छह हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। वहीं, रविवार को एमबीए और एमसीए की प्रवेश परीक्षाएं चार परीक्षा केंद्रों में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed