फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTU declared BTech second semester result

HPTU: बीटेक दूसरे, आठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित

Thu, 29 Jun 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
HPTU declared BTech second semester result

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई 2017 में ली गई बीटेक के दूसरे सेमेस्टर (रेगुलर सीबीसीएस), आठवें सेमेस्टर, बी फार्मेसी के दूसरे सेमेस्टर (रेगुलर सीबीसीएस), बी फार्मेसी के आठवें सेमेस्टर रेगुलर, बी फार्मेसी (आयुर्वेदा) सीबीसीएस के दूसरे सेमेस्टर रेगुलर का परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


साथ ही एमबीए के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर की रीअपीयर परीक्षा के परिणाम भी निकाल दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने कहा कि परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन फार्म 21 दिन के भीतर भर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जो विद्यार्थी बीटेक के दूसरे, बी फार्मेसी के दूसरे और बी फार्मेसी (आयुर्वेदा) के दूसरे सेमेस्टर के परिणाम में असफल रहे हैं, वे ग्रीष्मकालीन अनुपूरक परीक्षा जुलाई के लिए ऑनलाइन फॉर्म 30 जून को शाम 5 बजे तक भर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीटेक दूसरे सेमेस्टर रेगुलर (सीबीसीएस) परीक्षा में मेरिट में रहे अभ्यर्थी के अनुक्रमांक नंबर
1602230009, 1601969014, 1602630039, 1601914006, 1603616013, 1602215019, 1604315015, 1603616047, 1600515049, 1600515010, 1600517025, 1603614007, 1603616023.

बीटेक आठवें सेमेस्टर (रेगुलर) में ये रहे मेरिट में 
बीटी301363, बीटी30126, बीटीएल4010143, बीटीएल4020114, बीटी302770, बीटी302345, बीटी305126, बीटी305214, बीटी305145, बीटी30618, बीटी306130, बीटीएल4060113, बीटी3036, बीटी30373, बीटी30370, बीटी306188, बीटी30456, बीटी4040014, बीटीएल4070002, बीटी3071, बीटीएल4070001, बीटी3097, बीटी30952, बीटी30922.

बी फार्मेसी दूसरे सेमेस्टर रेगूलर(सीबीसीएस) में मेरिट में रहे अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक
1603603021, 1601403005, 1601403006, 1601403015, 1600203063, 1600903001, 1601403035, 1601403026, 1603203002,1604403047

कृषि स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
पालमपुर (कांगड़ा)।
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की ओर से  18 जून को आयोजित एमएससी कृषि, एमवीएससी तथा एमएससी कम्यूनिटी साइंस प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। अब काउंसलिंग के लिए एमएससी कृषि के अभ्यर्थियों को 14 जुलाई, एमएससी कम्यूनिटी साइंस के अभ्यर्थियों को 15 जुलाई और एमवीएससी के अभ्यर्थियों को 17 जुलाई को सुबह दस बजे उपस्थित होना होगा। 


इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे सभी मूल प्रमाण तथा सभी प्रमाणपत्रों का स्वयं सत्यापित एक सेट काउंसलिंग कमेटी के पास जमा कराना होगा। काउंसलिंग के लिए अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों के सूचनार्थ परीक्षा का परिणाम, प्राप्तांक व काउंसलिंग की तिथियों की संपूर्ण जानकारियां कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hillagric.ac.in पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed