{"_id":"5b44c7814f1c1bbf248b5a2b","slug":"hptu-declared-b-architect-s-second-semester-exam-results","type":"story","status":"publish","title_hn":" बी-आर्किटेक्चर के दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बी-आर्किटेक्चर के दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 10 Jul 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी-आर्किटेक्चर के दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। दूसरे सेमेस्टर में शगुन प्रदेशभर में पहले, हर्षिता दूसरे और प्रगति चौहान तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
इसी साल जून माह में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई थीं। महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 71.43 फीसदी रहा। दूसरे सेमेस्टर में कुल 35 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 25 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 10 विद्यार्थियों को रि-अपीयर आई है।
विज्ञापन
स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर नगरोटा बगवां के एचओडी डॉ. सतीश कटवाल ने बताया कि कालेज के दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। इसी साल नए सत्र के लिए दाखिला भी शुरू हो गया है। यह प्रदेश भर में एकमात्र कालेज है, जहां पर आर्किटेक्ट की पढ़ाई होती है। आर्किटेक्चर में सुनहरा भविष्य है।
विज्ञापन