{"_id":"576b86a34f1c1b9172b49011","slug":"hptu-counselling-for-25-seats-of-physically-challenged-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: इस दिन होगी आरक्षित सीटों के लिए काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPTU: इस दिन होगी आरक्षित सीटों के लिए काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से शारीरिक तौर पर दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
इसके लिए काउंसलिंग का द्वितीय चरण 25 जून को शुरू होगा। इसके लिए जिन उम्मीदवारों की शारीरिक रूप से अक्षमता 40 प्रतिशत या इससे अधिक है और पैट में भाग लिया है को योग्य होने पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
यदि फिर भी सीटें खाली रहती हैं तो बिना पैट परीक्षा वाले शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों, जिन्होंने मैट्रिक परीक्षा में पचास प्रतिशत सामान्य श्रेणी, 45 प्रतिशत आरक्षित वर्ग में उत्तीर्ण की होगी उन्हें प्रवेश के लिए योग्य माना जाएगा। इस स्कीम के तहत
विज्ञापन
प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों एवं आवश्यक शुल्क सहित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में 25 जून को प्रात: दस बजे काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-8025 पर संपर्क कर सकते हैं।